भव्य चतुर्मंगल शिलान्यास महोत्सव का समायोजन

-चार शहरों में एक साथ संस्था शिरोमणि महासभा ने रखी शुभ भविष्य की आधारशिला

-श्रीडूंगरगढ़, गंगाशहर, भुज व नोखा में आचार्य महाश्रमण इण्टरनेशनल स्कूल का हुआ मंगल शिलान्यास

-ऐतिहासिक शिलान्यास में शामिल हुए मंत्री, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अनेकों गणमान्य

19.01.2026, सोमवार, श्रीडूंगरगढ़/गंगाशहर/भुज/नोखा :

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा ट्रस्ट की शिक्षा जगत की महनीय परियोजना ‘आचार्य महाश्रमण इण्टरनेशनल स्कूल’ तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान एकादशमाधिशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के दीक्षा कल्याण महोत्सव के सुअवसर पर घोषित हुई थी। उस महनीय परियोजना के अंतर्गत चतुर्मंगल शिलान्यास महोत्सव का माघ शुक्ला प्रतिपदा, वि.सं. 2082 तदनुसार 19 जनवरी 2026, दिन सोमवार को राजस्थान व गुजरात के चार अलग-अलग शहरों क्रमशः श्रीडूंगरगढ़, गंगाशहर, भुज व नोखा में भव्य आयोजन सुसम्पन्न हुआ। इसके साथ ही ‘आचार्य महाश्रमण इण्टरनेशनल स्कूल’ की परियोजना साकार हो उठी।  

चार नगरों में शिलान्यास महोत्सव के भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण यूट्यूब के तेरापंथ चैनल पर किया गया। इस महोत्सव में कई राज्य स्तरीय व केन्द्र स्तरीय मंत्री, विधायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से शिलान्यासकर्ताओं ने आधारशिला रखकर शुभ भविष्य का मानों शुभारम्भ किया। चारों स्थानों पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, श्रावक-श्राविकाओं तथा क्षेत्र के अनेक समाज, वर्ग व व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। जैन संस्कारकों द्वारा उच्चरित किए जा रहे मंगल मंत्रों के मध्य चारों स्थानों पर शिलान्यास शुभ मुहूर्त में किया गया। 

 श्रीडूंगरगढ़ में श्री भीखमचन्द-सुशीला पुगलिया ने शिलान्यास किया। श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री श्री रामगोपाल सुथार, स्थानीय नगरपालिका के चेयरमैन श्री मानमल शर्मा, महासभा के महामंत्री श्री विनोद बैद, नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स श्री दिलीप सिंघवी, श्री विजयराज मेहता, कोर कमेटी सदस्य श्री आशीष जैन, श्री रोहित जैन, श्री जीतू रोहिरा, आंचलिक प्रभारी श्री राजेश बांठिया, सभा प्रभारी श्री कैलाश डूंगरवाल व अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

 गंगाशहर में नथमल, तोलाराम, सूरजमल, चांदमल बोथरा की स्मृति में श्री चंपालाल बोथरा, श्री गणेशमल बोथरा आदि ने शिलान्यास के कार्य को संपादित किया। आयोजित कार्यक्रम में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल वर्चुअल रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानन्द व्यास उपस्थित रहे। इसके अलावा महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया, संगठनमंत्री श्री प्रकाश डाकलिया, नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स श्री रतन दूगड़, श्री अरुण संचेती, श्री शुभकरण बोथरा, श्री माणकचन्द नाहटा, श्री विजयसिंह सेठिया, श्री जयभगवान जैन, कोर कमेटी मेम्बर श्री राजेश सुराणा, सभा प्रभारी श्री सुरेश बैद व अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। इस दौरान श्री महावीर रांका ने भी नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की।  

 भुज-गुजरात में आयोजित शिलान्यास महोत्सव में लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संजय भाई देसाई, लायंस क्लब ऑफ-भुज के अध्यक्ष श्री चंद्रक्रांत बुद्धभट्टी, श्री कीर्तिभाई संघवी व श्री दीपकभाई पारिख ने शिलान्यास के क्रम को संपादित किया। इस दौरान श्री कीर्तिभाई संघवी ने नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए अपनी स्वीकृति भी प्रदान की। स्थानीय विधायक श्री केशुभाई पटेल, महसभा के उपाध्यक्ष श्री समीर वकील व श्री फूलचन्द छत्रावत, नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स श्री भैरूलाल चौपड़ा, श्री गौतम बाफना, श्री महेन्द्र पोरवाल व श्री हेमंत खटेड़, उपसभा संयोजक श्री लक्ष्मीलाल बाफना, आंचलिक प्रभारी श्री अनिल चण्डालिया, कार्यसमिति सदस्य श्री सुनील श्रीश्रीमाल, श्री गौतम चौपड़ा, श्री प्रदीप गंग, श्री हंसमुखभाई मेहता, श्री राजूभाई मेहता  सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। भुज में ‘बेटी तेरापंथ की’ से जुड़ी हुई बेटियां भी काफी संख्या में उपस्थित थीं। इस दौरान भुज के लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट और लायंस क्बल ऑफ-भुज के कई सदस्य भी उपस्थित रहे। 

 नोखा में श्री कमलकिशोर-स्नेहलता ललवानी, श्री संदीप-रुचि, श्री यश-प्रतिश ललवानी ने शिलान्यास किया। यहां विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारीलाल बिश्नोई,  नोखा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री नारायण झंवर, सोमलसर ग्राम की सरपंच श्रीमती प्रियंका सारण, नोखा एसडीएम श्री गोपाल जांगिड़ आदि उपस्थित थे। यहां महासभा पंच मण्डल सदस्य श्री सुरेशचन्द गोयल, महासभा के उपाध्यक्ष श्री संजय खटेड़, नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स श्री मुकेश मेहता, श्री मनीष चावत व कोर कमेटी मेम्बर श्री श्रीपत पींचा, सभा प्रभारी श्री भैरुदान सेठिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।  

शिलान्यास के भव्य महोत्सव के साथ आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित गणमान्यों, महासभा के पदाधिकारियों, जैन संस्कारकों व स्थानीय लोगों की उपस्थिति से यह शिलान्यास महोत्सव और अधिक भव्यता को प्राप्त हो रहा था।  इस दौरान शिलान्यासकर्ताओं, उपस्थित गणमान्य लोगों व महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी मंगलकामनाएं देते इस महनीय परियोजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। चारों स्थानों पर इस महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय सभाओं सहित तेरापंथ समाज की समस्त संघीय संस्थाओं का सराहनीय योगदान रहा।