|
प्रमुख
गतिविधियां
|
|
|
तेरापंथ परिवार जनगणना
तेरापंथ धर्मसंघ एक विशाल धर्मसंघ है, जिसका फैलाव देश-विदेश के सुदूर क्षेत्रों तक है। केंद्रीय संगठन के संघीय दायित्वों के अंतर्गत समाज एवं संगठन की सार-संभाल और योगक्षेम का कार्य महासभा का है। इसी क्रम में संपर्क सूत्रों के सुदृढ़ीकरण आदि महत्वपूर्ण उदेश्यों को लेकर तेरापंथ परिवार जनगणना का कार्य महासभा के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महासभा को अभी तक प्राप्त लगभग 50000 परिवारों के आंकड़े एक फॉर्मेट में संकलित किये जा चुके हैं एवं छूटे हुए परिवारों से विभिन्न माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। वर्ष 2009 में एक वेबसाइट www.terapanthjanganana.com का निर्माण किया गया जिसका सभी के द्वारा इन्टरनेट पर अवलोकन किया जा सकता हो। इस वेबसाइट के माध्यम से परिवारों की सूचि, परिवारों की संक्षिप्त जानकारी, विभिन्न व्यवसाय, नौकरी एवं पेशे से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिन परिवारों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, अथवा अपडेट नहीं है, वे अपने ऑन लाइन फॉर्म भरकर भी अपने परिवार की जानकारी वेबसाइट में समाविष्ट कर सकते हैं। वर्ष 2010 से महासभा की निजी वेबसाइट www.jstmahasabha.org में तेरापंथ परिवार जनगणना की सम्पूर्ण जानकारियों को उपलब्ध कर दिया गया है।
|
|
Home |
About Us |
Feedback |
Contact Us
Copyright (c) 2010, All rights reserved to Jain Swetamber Terapanthi Mahasabha.
Best viewed on Internet Explorer 6 and above with 1024x768 screen resolution.
Website Developed by: Pagaria Consultancy Services Ltd
|
|